विश्वरूपम: महान कलाकार की महान कृति
आखिरकार कमल हासन की विवादित फिल्म 'विश्वरूपम' का हिंदी संस्करण आज पूरे भारत में रिलीज गया। जिसके लिए धड़ल्ले से एडंवास बुकिंग जारी है। विवादों के कारण ही फिल्म और लोगों के दिमाग पर चढ़ गयी है। लोग जानने को बेकरार हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है जिसने एक कलाकार को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया?
फिल्म का पहला शो देखकर आये कुछ लोगों ने फिल्म के बारे में ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। जिसे पढ़ने के बाद केवल यही कहा जा सकता है फिल्म 'विश्वरूपम' वाकई में महान कलाकार की महान कृति है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए अगर वो अपने वतन से प्यार करता है।
दिल्ली के राजीव अग्रवाल ने कहा कि मैंने फिल्म 'विश्वरूपम' देखी और सोचने पर मजबूर हुआ कि इतनी बेहतरीन फिल्म को लोग क्यों रोक रहे हैं? जब लोग मनोरंजन के नाम पर केवल कूड़ा-करकट देखते हैं तो कभी भी हंगामा नहीं होता लेकिन आज किसी ने दिल पर दस्तक देने वाली फिल्म बनायी है तो इतना हंगामा। फिल्म में कोई कमी नहीं है और ना ही फिल्म में किसी धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की गयी है। यह फिल्म 'विश्वरूपम' कमल हासन की महान कृतियों मे से एक है। इसे प्रतिबंधित करना कला का अपमान है।
तो वहीं अंबाला के गुरमीत कौर ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया ट्विटर पर दी है और कहा है फिल्म मैंने देखी और बस देखती ही रह गयी। कमल हासन एक ग्रेट कलाकार हैं।मैं उनकी बड़ी फैन हूं और आज इस फिल्म के बाद और भी बड़ी हो गयी हूं। मुझे नहीं लगताकि हंगामा करने वाले और शोर मचाने वाले लोगों में से किसी ने भी यह फिल्म देखी है क्योंकि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि किसी का भी दिल दुखाया है। 'विश्वरूपम' बहुत अच्छी फिल्म है और हर देशवासी को देखना भी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












