'कंगना रनौत का 5वां नेशनल अवॉर्ड पक्का', थलाइवी ट्रेलर को देख फैंस का रिएक्शन- सोशल मीडिया पर Thalaivi की धूम

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च मुंबई और चेन्नई में हुआ। जहां कंगना रनौत क्वीन अवतार में नजर आई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बनी थलाइवी में कंगना रनौत ने ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दी है। जिसके बाद ट्विटर पर थलाइवी हैशटैग लगातार ट्रेंड हो रहा है।

ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आज कंगना रनौत छाई हुई हैं। #ThalaiviTrailer, #Thalaivi, #thalaivitrailerlaunch, #KanganaRanaut, #Kangana, #HappybirthdayKanganaRanaut समेत तमाम हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

 Kangana Ranaut

आज कंगना रनौत अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस को दो तोहफे मिले। एक तो कंगना की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर, दूसरा कंगना की अपकमिंग फिल्म तेजस से एक्ट्रेस का न्यू लुक। यही कारण है कि कंगना लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं।

5वां नेशनल अवॉर्ड तय

5वां नेशनल अवॉर्ड तय

थलाइवी के ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि कंगना रनौत का 5वां नेशनल अवॉर्ड भी तय हो गया है। थलाइवी ट्रेलर में तमिलनाडु की पूर्व सीएम और एक्ट्रेस रह चुकीं जयललिता के अभिनय और राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ाव व निजी ज़िंदगी के कुछ ख़ास घटनाक्रमों को दिखाया गया है।

फैंस ने दिया विरोधियों को मीम्स के जरिए जवाब

फैंस ने दिया विरोधियों को मीम्स के जरिए जवाब

कंगना के फैंस ने थलाइवी के ट्रेलर को विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया। उन्होंने इससे जुड़े कई तरह के मीम्स भी शेयर किए।

रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर बताया

रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर बताया

थलाइवी के ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने धमाकेदार अभिनय से रोंगटे खड़े कर दिए। कुछ फैंस ने तो फिल्म को ट्रेलर के आधार पर ही हिट बताया।

 मास्टरपीस

मास्टरपीस

एक अन्य यूजर ने कंगना रनौत के थलाइवी ट्रेलर को मास्टरपीस बताया। साथ ही जमकर कंगना की तारीफ की। बता दें कंगना रनौत ने जयललिता के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने 20 किलो तक वजन बढ़ाया और फिर जमकर जिम में पसीना बहाकर एक बार फिर फिट हो गईं।

'थलाइवी' ट्रेलर रिलीज, जयललिता के किरदार में छा गईं कंगना रनौत, शानदार डायलॉग- 'महाभारत का दूसरा नाम है जया'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X