'थलाइवी' ट्रेलर रिलीज, जयललिता के किरदार में छा गईं कंगना रनौत, शानदार डायलॉग- 'महाभारत का दूसरा नाम है जया'

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च मुंबई और चेन्नई में आयोजित हुआ। जहां कंगना रनौत का गॉर्जियस लुक देखने को मिला। थलाइवी का ट्रेलर हिंदी के अलाा तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। थलाइवी के ट्रेलर में आपको तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के अभिनय करियर और राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ावों के साथ उनकी निजी ज़िंदगी के कुछ ख़ास घटनाक्रमों को देखने को मिलेगा। जिससे फैंस अभी तक अंजान थे।

Recommended Video

Thalaivi Trailer Review: Kangana ने Fans को Birthday पर दिया Thalaivi ट्रेलर का Surprise | FilmiBeat

लगातार महिला केंद्रित फिल्म करने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर फैंस को अपने एक्टिंग स्किल से खुश कर दिया है। वह जयललिता के लुक में एकदम फिट दिखाई दे रही हैं। वहीं कंगना का रोमांस वाला अंदाज में देखने को मिला। कंगना रनौत फिल्म के ट्रेलर में अलग अलग अवतारों में दिख रही हैं। कभी कलाकार के रूप में तो कभी दमदार राजनेत्री के रूप में।

Thalaivi

कंगना अपने किरदार के साथ न्याय करती नजर आ रही हैं। 3 मिनट से ज्यादा के इस ट्रेलर में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी ने भी ध्यान आकर्षित किया है। साउथ एक्टर अरविंद स्वामी का रोल इस फिल्म में सबसे अहम है। वह जयललिता के करियर को बनाने वाले एम जी रामचंद्रन का रोल निभा रहे है। वह लुक में भी हूबहू वैसे ही नजर आ रहे हैं।

महाभारत का दूसरा नाम है जया

महाभारत का दूसरा नाम है जया

ट्रेलर में कंगना रनौत वैसे तो कई डायलॉग कहती नजर आती हैं, लेकिन इस डायलॉग पर आपका ध्यान जरूर जाएगा। वैसे बता दें थलाइवी की पटकथा बाहुबली और मणिकर्णिका जैसी स्क्रिप्ट लिखने वाले मशहूर स्क्रिप्ट राइटर के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

 कंगना रनौत ने शेयर किया अपना लुक

कंगना रनौत ने शेयर किया अपना लुक

कंगना रनौत थलाइवी ट्रेलर लॉन्च में साड़ी पहन कर पहुंची। सोशल मीडिया पर फैंस से फोटो शेयर करके अपने लुक के बारे में भी पूछा। वह इस लुक में हर बार की तरह सुंदर दिख रही हैं।

कंगना रनौत ने बढ़ाया था 20 किलो वजन

कंगना रनौत ने बढ़ाया था 20 किलो वजन

कंगना रनौत ने जयललिता के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है। जिसे आप ट्रेलर में भी आसानी से देख सकते हैं। उन्होंने 20 किलो तक वजन बढ़ाया और जमकर जिम में पसीना बहाया।

कंगना के बर्थडे पर फैंस को तोहफा

कंगना के बर्थडे पर फैंस को तोहफा

कंगना रनौत आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने थलाइवी के ट्रेलर का फैंस को तोहफा दिया है। जो कि फैंस को काफी पसंद आया है।

ट्रेंड हुआ थलाइवी ट्रेलर

ट्रेंड हुआ थलाइवी ट्रेलर

सोशल मीडिया पर थलाइवी हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। यहां फैंस ने कंगना के डिफरेंट फोटो को ट्रेलर से शेयर किया। उनके अलग अलग अंदाज को शेयर कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।

 चौथी बार हासिल किया नेशनल अवॉर्ड

चौथी बार हासिल किया नेशनल अवॉर्ड

सोमवार को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ। जहां कंगना रनौत ने मणिकर्णिका और पंगा जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X