ट्रक के पीछे 'मेला' का पोस्टर देख ट्विंकल खन्ना ने किया पोस्ट, बोलीं 'फिल्म ने निशान छोड़ा या दाग'
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने फिल्म बरसात से अपने फिल्म सफर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल नजर आए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद किसी ने नहीं सोचा होगा कि ट्विंकल खन्ना इतनी जल्दी अभिनय से मुंह मोड़ लेंगी। उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जोकि काफी ज्यादा पसंद की गईं थीं और उनमें से एक है मेला.. इसमें आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे।
इस समय फिल्म मेला को लेकर ट्विंकल खन्ना फिर से चर्चा में हैं और ये तब हुआ जब अभिनेत्री ने मेला का पोस्ट साझा किया। दरअसल ट्विंकल खन्ना ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें एक ट्रक के पीछे मेला फिल्म का पोस्टर लगा हुआ है और इसमें विलेन गुर्जर का पोस्टर दिख रहा है। इस तस्वीर को खुद ट्विंकल खन्ना ने रास्ते में देखा था। इसी तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने एक कैप्शन लिखा है जो कि वायरल है।
तैमूर अली खान जोर जोर से गाने लगे बर्थडे सॉन्ग, धड़ल्ले से वायरल क्यूट वीडियो


Click it and Unblock the Notifications