तैमूर अली खान जोर जोर से गाने लगे बर्थडे सॉन्ग, धड़ल्ले से वायरल क्यूट वीडियो
एक सम था जब फोटोग्राफर्स करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की एक तस्वीर के लिए कुछ भी कर जाते थे और लोग उनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद करते थे और प्यार देते थे। अब धीरे धीरे तैमूर बड़े हो रहे हैं और उनके वीडियोज और तस्वीर धीरे धीरे सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैँ। लेकिन आज भी उनकी इतनी शानदार फैन फॉलोविंग है कि लोग उनकी एक झलक मिलते ही रुक जाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर अली खान अपने माता पिता के साथ नजर आ रहे और किसी का बर्थडे केक काटा जा रहा है।

ये वीडियो वायरल होने के पीछे तैमूरी ही हैं क्योंकि बर्थडे सॉन्ग का उनका तरीके इतना क्यूट है कि आप इस वीडिय को लाइक किए बिना नहीं रह पाएंगे। केक कटने के समय तैमूर काफी तेज आवाज में हैप्पी बर्थडे टू यू गाते नजर आ रहे हैं और पापा सैफ ने उनको सिखाया कि ये कैसे गाना है।
जैसे ही तैमूर ने तेज आवाज में ये गाना शुरु किया तो सबका ध्यान उनकी तरफ ही चला गया था। इस वीडियो की बात करें तो इसमें करीना और सैफ अपने स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
बात करें तो करीना और सैफ अली खान तो इस समय वो छुट्टियों पर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनके परिवार ने वहीं पर दिवाली मनाई थी। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि ViralBhayani ने साझा किया है..


Click it and Unblock the Notifications