ट्विंकल नहीं काका की दौलत है अक्की का लकीचार्म?

इन दिनों अक्षय कुमार एआर मुरूगदास की एक्शन पर आधारित फिल्म 'हॉलीडे' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर से वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के वक्त बातें करते-करते अचानक अक्षय कुमार ने निजी पहलुओं के बारे में भी बातें कर डालीं। जिसके तहत उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी बीवी ट्विंकल काफी लकी है।

Pics: फिल्म 'हॉलीडे' में अक्षय-सोनाक्षी

जिसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने अक्षय की इस बात का जबरदस्त माखौल उड़ाना शुरू कर दिया है। बनारस के रहने वाले नीतिन खरे ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि अक्षय कुमार जी आपके लिए आपकी बीवी लकी है या फिर सुपरस्टार काका( राजेश खन्ना) की बेटी ट्विंकल जो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। सबको मालूम है कि अक्षय ने साल 2001 में अचानक से ट्विंकल से शादी कर ली थी जबकि इससे पहले वो रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी संग काफी वक्त गुजार चुके थें।

रवीना और शिल्पा दोनों ही उस समय बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल थीं लेकिन ट्विंकल स्टार डाटर होने के बावजूद भी फ्लॉप थीं, लेकिन अचानक से अक्षय ने ट्विंकल को अपनी धर्मपत्नी बनाकर राजेश खन्ना के करोड़पति दामाद बन गये थे। इसलिए अक्षय का यह कहना कि ट्विंकल उनके लिए लकी हैं तो शायद गलत नहीं हैं।

खैर यह तो लोगों के कमेंट्स हैं जो उन्होंने फेसबुक पर लिखे हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि बिना गॉडफादर के अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनायी हैं वो आज के सुपरस्टार्स में से एक हैं। अब इसके पीछे उनकी मेहनत थी या फिर किसी और लक यह तो ऊपर वाला ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी अगर कोई है तो वो अक्षय कुमार ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X