ट्विटर पर भी शाहरूख की बादशाहत, शहंशाह से बस एक कदम पीछे
शाहरूख एक बेहतरीन एक्टर हैं इस पर किसी को शक नहीं है लेकिन शाहरूख के व्यक्तित्व की एक और खासियत है और वो है किंग खान का सोशल होना, तभी तो ट्विटर पर किंग खान के फालोअर्स की संख्या 80 लाख हो गयी है।
जी हां दोस्तों अस्सी लाख, शाहरूख ने यह आंकड़ा 17 जून, 2014 को चुना और जैसे ही किंग खान ने यह सफलता अर्जित की वैसे ही #SRK8Million ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय पर यह ट्रेंड टॉप पर पहुंच गया। अब शाहरूख केवल मेगास्टार अमिताभ बच्चन से पीछे हैं जिनके फालोअर्स की संख्या 90 लाख से अधिक है। शाहरूख ने इस कामयाबी पर अपने सभी फालोअर्स का शुक्रिया अदा किया है।
मालूम हो पिछले साल मई 2013 में किंग खान ने ऐलान कर दिया था कि उनके नाम पर जबरदस्ती बवाल किये जाते हैं इसलिए अब वो कभी भी ट्विटर पर सक्रिय नहीं रहेंगे जिसके बाद उनके फैंस को काफी दुख हुआ था।
लेकिन किंग खान अपने चाहने वालों को निराशा तो करना नहीं चाहते हैं क्योंकि उन्हीं के प्यार और इज्जत के बदौलत ही शाहरूख बॉलीवुड के बादशाह बने हैं इसलिए शाहरूख गुस्सा थूकते हुए ट्विटर पर सक्रिय हुए औऱ आज देखिये उनके फालोअर्स की संख्या कहां पहुंची गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












