डिंपल छोडकर मेरे और मेरे बच्चों में कोई समानता नहीं: शाहरूख खान

शाहरूख खान एक फैमिली मैन हैं, अपनी बीवी गौरी खान और अपने तीनों बच्चों से बेइंतहा प्यार करने वाले शाहरूख खान को हाल ही में एक सर्वे में बेस्ट लविंग फादर का खिताब मिला है। जिसके पीछे सबसा बड़ा कारण यही है कि किंग खान कभी भी अपने बच्चों पर कोई चीज थोपते नहीं है।

अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए एक बार फिर से शाहरूख ने दोहराया कि उनके बच्चे स्वास्थ्य और खुशी से बिना समझौते किए जीवन में जो भी बनना चाहें बनें। वे अपने बच्चों को 'अच्छे बच्चे' कहते हैं और इस बात से खुश हैं कि वे उनकी अपेक्षा बेहतर इंसान हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के तीन बच्चे आर्यन (17), सुहाना (14) और सरोगेसी से जन्म लेने वाले अबराम (1 साल से कम) हैं। फादर्स डे समारोह के मौके पर किंग खान ने मीडिया से कहा, "मैं उन्हें स्वस्थ और खुश देखना चाहूंगा। उनकी जो इच्छा हो करें। उन्हें वह सब करना चाहिए, जिससे वे खुश और स्वस्थ रहें। मैं अपने बच्चों से कभी नहीं कहूंगा कि वे अभिनेता या इंजीनियर ही बनें। उनकी जो इच्छा है करें।"

वे इस बात से खुश हैं कि उनके बच्चे एक बेहतर इंसान के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।"मेरे किसी भी बच्चे में मेरी आदत नहीं है। वे अच्छे बच्चे हैं। सुहाना, अबराम और मुझमें एक ही समानता है कि हम सब के गालों में डिंपल हैं।"

मालूम हो कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी अगली 'हैप्पी न्यू ईयर' में बिजी हैं, जिसमें वह एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशिका उनकी दोस्त फराह खान हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X