हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर शाहरुख नहीं अबराम अबराम कहते दिखे लोग

अबराम की तस्वीरें अभी तक शाहरुख खान ने ऑफीशियली लीक नहीं की है हालांकि उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सरकुलेट हुई हैं लेकन अब तो अबराम करीब एक साल के होने वाले हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें अभी तक मीडिया को नहीं मिली हैं। ऐसे में हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर अबराम का आना लोगों के लिए काफी खुशीभरा पल था। खबर के अनुसार अबराम जब सेट पर पहुंचे तो लोगों ने शूटिंग छोड़कर अबराम को देखने के लिए दौड़ लगा दी और इस वजह से शूटिंग भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। हर कोई अबराम को अपनी बाहों में लेना चाहता था हालांकि अबराम की सेक्युरिटी इतनी पुख्ता थी की लोग उसे दूर से देख ही पाए।
सूत्रों के अनुसार अबराम के गालों पर अभी से पापा शाहरुख की तरह डिंपल भी नज़र आते हैं। हालांकि इस खबर को लेकर कोई साक्ष्य नहीं हैं लेकिन ऐसी कहा जा रहा है कि अबराम काफी हद तक अपने पिता और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान का प्रतिबिंब हैं। शाहरुख खान भी चाहते हैं कि उनके बाद बॉलीवुड का बादशाह उनका बेटा अबराम बने। उन्होंने एक ईवेंट में भी कहा था कि अबराम अगला बॉलीवुड बादशाह होगा।
हाल ही में आपीएल फिनाले के दौरान भी शाहरुख ने अबराम के लिए केकेआर की एक जर्सी बनवाई थी और लोगों को लगा कि शाहरुख अबराम को लेकर मैदान में आएंगे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं लेकिन मैच तो शाहरुख जीत गयी। अब हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर अबराम की विजिट से देखिये फिल्म को कितनी सफलता मिलती है। अबराम के लिए भी ये परीक्षा की घड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











