तृषा का बॉलीवुड में खट्टा-मीठा आगाज़

By Ajay Mohan

दक्षिण की अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन ने 'खट्टा-मीठा' में 43 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बॉलवुड में शानदार आगाज़ किया है। भाषाओं के बंधन को तोड़ते हुए तृषा ने बेहतरीन अदाकारी कर बॉलीवुड प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

अपनी पहली हिन्‍दी फिल्‍म में तृषा का सबसे मीठा अनुभव यह रहा कि वो अक्षय कुमार के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म का हिस्‍सा बनीं, जबकि खट्टा अनुभव यह कि इस फिल्‍म में वो केंद्रीय भूमिका में नहीं हैं।

क्लिक करें- तृषा की गैलरी | खट्टा-मीठा की समीक्षा

वर्तमान में एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही 27 वर्षीया त्रिशा का कहना है कि साथी कलाकार की उम्र को लेकर उनको कोई परेशानी नहीं है। तमिल फिल्म में वह 55 वर्षीय अभिनेता कमल हसन के साथ काम कर रही हैं। हालांकि वह अपनी दूसरी हिन्दी फिल्म में 24 वर्षीय प्रतीक बब्बर के साथ दिखेंगी।

त्रिशा ने कहा, "दूसरी हिन्दी फिल्म मेरे और मेरे साथी कलाकाल पर आधारित एक प्रेम कहानी है।" फिल्म खट्टा-मीठा में त्रिशा केंद्रीय भूमिका में नहीं हैं इसलिए वह अपनी दूसरी हिन्दी फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हैं।

कलम हसन के साथ यूरोप में शूटिंग कर रहीं त्रिशा ने टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, "मैं करीब 40 दिनों से घर से दूर हूं हालांकि मेरी मां मेरे साथ हैं। कलम सर और माधवन के साथ शूटिंग काफी मजेदार है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X