VIRAL VIDEO: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गईं तृप्ति डिमरी, पैपराजी को देख शर्म से हुईं लाल

Tripti Dimri went on a date with her rumored boyfriend: नेशनल क्रश बन चुकीं तृप्ति डिमरी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। जब से तृप्ति डिमरी एनिमल में भाभी 2 के किरदार में नजर आई हैं तब से सोशल मीडिया पर बस उनके ही चर्चे हैं। आए दिनों तृप्ति डिमरी को पैप्स जिम के बाहर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट करते हैं, लेकिन हाल ही में तृप्ति डिमरी को डेट नाइट पर स्पॉट किया गया है।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर मन्नारा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यूनिफॉर्म में रहकर उन्होंने...
बॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट पर गईं तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी बीती रात अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गई थीं। वह रेस्टोरेंट से निकल ही रही होती हैं, लेकिन गेट खुलते ही आगे पैपराजी दिख जाते हैं। वह उन्हें देखकर शरमा जाती हैं। वह काफी देर तक रेस्टोरेंट के गेट पर भी खड़ी रहती हैं वहीं दूसरी तरह बॉयफ्रेंड खड़े नजर आते हैं। दोनों इंतजार करते हैं कि पैपराजी जाएं, लेकिन जब पैप्स नहीं जाते हैं तो तृप्ति डिमरी अपनी दोस्त का सहारा लेकर आगे बढ़ती हैं और पीछे-पीछे तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आते हैं। तृप्ति उन्हें इशारा देकर कार में बैठाती हैं।
बड़े प्रोजेक्ट का हिससा हैं तृप्ति डिमरी
बता दें कि इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा क्या बात है अब नए कपल पर चर्चा होगी तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट हैं दोनों एक दूसरे के लिए आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है। काम की बात करें तो बैड न्यूज, भूल भुलैया 3, धड़क 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications