कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर मन्नारा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यूनिफॉर्म में रहकर उन्होंने...

Mannara Chopra broke her silence on Kangana Ranaut's slapping incident: बिग बॉस सीजन 17 से अपनी खास पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा आए दिनों किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैन्स उनके क्यूट नेचर को काफी पसंद करते हैं। मन्नारा अपने कमेंट्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मन्नारा चोपड़ा पब्लिक एरिया में स्पॉट हुईं और उन्होंने पैपराजी से कई मुद्दों पर बात की। जिसमें से एक था कंगना रनौत का थप्पड़ कांड।
कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर क्या बोल गईं मन्नारा चोपड़ा
पैपराजी ने मन्नारा चोपड़ा से कंगना रनौत के साथ हुए एयरपोर्ट वाले हादसे में उनकी राय पूछी इसपर मन्नारा चोपड़ा कहती हैं कि यह बहुत ही गलत हुआ है। कोई भी यूनिफॉर्म में पहनकर इस तरह से हाथ नहीं उठा सकता है। यह बहुत ही शॉकिंग था और इस तरह का व्यवहार किसी भी चीज का हल नहीं है। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के इस बयान को सुन फैन्स भी उनका साथ दे रहे हैं।
क्या है मामला
दरअसल कंगना रनौत के साथ 6 जून को एयरपोर्ट पर हादसा हुआ था। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना की चैकिंग के दौरान उनसे बहस हो गई और उनके मुंह पर तमाचा जड़ दिया। बता दें कि अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और यह मामला अब धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है।
मुनव्वर फारूकी को लेकर भी किया कमेंट
इसके अलावा मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारूकी को लेकर भी स्टेटमेंट दिया है। जिसमें मन्नारा मुनव्वर फारूकी की शादी को लेकर बयान देती नजर आती हैं। मन्नारा चोपड़ा कहती हैं कि अच्छा शादी हो गई उनके लिए बहुत बधाइयां वह खुश रहें। बता दें कि बिग बॉस सीजन 17 के दौरान मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। फैन्स को दोनों की जोड़ी हिट लगने लगी थी, लेकिन अचानक से दोनों के बीच दरार पड़ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











