#TopNews: 2017 का हिसाब, बाहुबली का क्लाईमैक्स लीक, कटप्पा ने इसलिए मारा

ये बंबई नगरी हैं, मिनटों में यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में काफी कुछ अच्छा हुआ और काफी कुछ बुरा। हालांकि हम आपसे हर पल जुड़े रहने का वादा करते हैं, इसलिए पूरे हफ्ते का अपडेट लेकर लौट आए हैं।

इस हफ्ते बॉलीवुड को मिली एक धमाकेदार गुड न्यूज़ और वो थी शाहिद कपूर की बेटी का जन्म। और जो बुरा हुआ उसका नाम था - बाहुबली और अ फ्लाइंग जट। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने सबकी सिट्टी पिट्टी गुम कर दी।

Bollywood news latest update

वहीं बाहुबली के क्लाईमैक्स लीक की खबर ने सबके होश ही उड़ा दिए। लेकिन आखिरकार फिल्म का क्लाईमैक्स शूट कर लिया गया और कटप्पा - बाहुबली का सारा ईक्वेशन हल हो गया।
[#SCOOP: शूटिंग खत्म और LEAK हुई डीटेल - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!]

जानिए इस हफ्ते की वो खबरें जिनके चर्चे होते रहे -

2017 का हिसाब
2017 में हमारे पांचों सुपरस्टार्स एक से बढ़कर एक धमाके करने वाले हैं और दर्शकों को इन धमाकों का बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से तब जब इस साल शाहरूख खान की फिल्म फैन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकी। इसलिए 2017 का हिसाब पहले ही लगा लिया गया।
पढ़िए यहां---> [#2017KaHisaab: शाहरूख 3, सलमान 2, अक्षय 3, अजय 2, आमिर 1]

राम लखन रीमेक का फाइनल एलान
रोहित शेट्टी और करण जौहर की राम लखन रीमेक की चर्चा हमेशा ज़ोरों पर रही है। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि फिलहाल के लिए फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और रोहित शेट्टी दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इस पर फाइनल जवाब दे ही दिया-->[राम लखन रीमेक का फाइनल एलान, सबका रोल एक है!]

फिल्म का पहला पोस्टर
आजकल मज़ाक उड़ाना सबका धर्म हो गया है। एक आने वाली ज़बर्दस्त फिल्म का पहला पोस्टर निकला। सबने जमकर तारीफ की। फिर 10 मिनट के अंदर फिल्म का पोस्टर हर जगह वायरल हुआ क्योंकि उसकी खिल्ली उड़ाई जा रही थी।
पढ़िए पूरी खबर --->[फिल्म का पहला #Poster रिलीज़ और 10 मिनट में सबने उड़ाया मज़ाक]

90 का SCORE CARD
90 के दशक में भी अक्षय कुमार ही वो इंसान थे, जो करीब करीब खान के दोगुने थे, फिल्मों के मामले में। यानि कि 90 से लेकर 99 तक अक्षय कुमार ने 42 फिल्में कीं। इनमें ज़्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई देकर अपनी कीमत निकाल लेती थीं। वहीं इस दौरान सलमान खान ने की थी 29 फिल्में, शाहरूख ने 28 और आमिर ने 23। अजय देवगन ने 33 फिल्में की थीं।

अ फ्लाइंग जट सीक्वल
टाइगर श्रॉफ के मुंह से हाल ही में एक धमाकेदार खबर फिसल गई। मुंबई मिरर से बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उन्हें अ फ्लाइंग जट का कॉस्ट्यूम बेहद पसंद है और वो इसे रखना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इस कॉस्ट्यूम की ज़रूरत सीक्वल के लिए पड़ेगी।

फैशन में हुए हैं अबराम और आज़ाद?
जिन्हें नहीं पता, एक नया सरोगेसी बिल पास हुआ है और इस नए बिल के मुताबिक, सरोगेसी से बच्चा करने का हक केवल उन जोड़ों को होगा जो असमर्थ हैं और निःसंतान हैं। और सुपरस्टार्स पर ताना कसते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि फिल्मस्टार्स ने सरोगेसी को फैशन बना लिया है।

शाहिद कपूर की नन्हीं परी
आखिर बॉलीवुड ने अपने सबसे क्यूट सदस्य का स्वागत कर ही लिया। दरअसल, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने आज एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और शाहिद ने ये खुशी ट्विटर पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों के साथ बांटी।

शाहरूख की फिल्म शुरू
शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली स्टारर फिल्म की शूटिंग प्रेग में शुरू कर चुके हैं। और उनका लुक देखकर आपको फिर एक बार अपने होश संभालने की ज़रूरत पड़ेगी। वो लग ही इतने हैंडसम रहे हैं। फिल्म में शाहरूख खान को थोड़े ही दिन में अनुष्का शर्मा भी जॉइन कर लेंगी।

अजय देवगन की फिल्म शुरू
अजय देवगन की बादशाहो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सनी लियोन ने आज फिल्म के लिए अपना पहला लुक भी ट्विटर पर डाल दिया। इसी के साथ सनी ने फिल्म की टीम को धन्यवाद कहा। सनी लियोन बादशाहो के लिए एक आईटम नंबर शूट कर रही हैं। हालांकि ज़ाहिर सी बात है कि उनके साथ इस गाने में अजय देवगन नहीं है।

28 साल से सुलतान
सलमान खान फैन्स काफी खुश हैं क्योंकि अब आधिकारिक रूप से उन्हें बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। ये जश्न मन रहा है उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी है के 28 साल पूरे होने की खुशी में। गौरतलब है कि सलमान खान ने रेखा और फारूख शेख की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जहां रेखा उनकी भाभी बनी थीं।
पढ़िए-->[#28Years: कुछ नहीं बदला ना ही सलमान और ना ही सुलतान]

salman khan 28 years

फोर्ब्स टॉप 10
प्रतिष्ठित मैगज़ीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाई वाले एक्टरों की एक सूची बनाई है और टॉप 10 में जहां दो बॉलीवुड एक्टर शामिल हैं वहीं टॉप 20 में दो और एक्टर का नाम जुड़ गया। शाहरूख खान 8वें, अक्षय कुमार 10वें, सलमान खान 14वें और अमिताभ बच्चन 18वें स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X