TOP News: 'सुल्तान' के सेट से पहली तस्वीर.. 'दंगल' के रास्ते में 'बाहुबली 2'
[बॉलीवुड न्यूज] 7 दिनों में दुनिया इधर की उधर हो जाती है.. और जब बात बॉलीवुड इंडस्ट्री की हो तो फिर क्या बात है। जहां हर मिनट कुछ नया होता है, वहां 7 दिनों में तो काफी कुछ बदल जाता है। कुछ अच्छी बातें होती हैं, तो कुछ सुनकर मन दुखी हो जाता है।
बहरहाल, इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही है। सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो का खुमार लोगों से उतर चुका है। लेकिन इसके साथ ही सुल्तान के सेट से आई नई तस्वीर ने लोगों को क्रेजी कर दिया। वहीं, दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का क्लैश भी सूर्खियों में है। याद दिला दें, दिलवाले और बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
वहीं, अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' ने फिर से बता दिया कि साल 2016 की शुरुआत काफी धमाकेदार होने वाली है। लोगों को फिल्म का पहला टीजर काफी पसंद आया।
ALERT: सलमान, आमिर की राह पर सनी देओल..
इस हफ्ते शाहरूख खान की दिलवाले के गानों ने भी तहलका किया। इसके अलावा सलमान खान की सुल्तान की तैयारी और हेट स्टोरी 3 भी काफी चर्चा में रही। बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications



