आज मद्रास हाईकोर्ट के जज देखेंगे 'विश्वरूपम'
आज का दिन निर्माता-निर्देशक और अभिनेता कमल हासन के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि आज उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' को मद्रास हाईकोर्ट के जज देखेंगे। फिल्म देखने के बाद वो फैसला लेंगे कि क्या फिल्म को रिलीज होना चाहिए या फिर नहीं। आपको बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को सोमवार तक प्रतिबंधित किया है जबकि तमिलनाडु सरकार ने फिल्म को 15 दिन तक प्रतिबंधित किया है।
कोर्ट ने फैसला कमल हासन की याचिका को खारिज कर के सुनाया है जिसमें कमल हासन ने कहा था कि उनकी फिल्म किसी जाति और धर्म समुदाय के खिलाफ नहीं है इसलिए फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज होने दें। लेकिन कोर्ट ने कहा कि जज के देखने के बाद फिल्म पर फैसला सुनाया जायेगा।
फिल्म को प्रतिबंधित किये जाने से फिल्म ना तो तमिलनाडु, ना तो कनार्टक और ना ही आंध्रा में रिलीज हुई। फिल्म के साउथ बिजनेस पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। अपना सबकुछ फिल्म 'विश्वरूपम' में लगा देने वाले कमल हासन आज का दिन किसी कयामत से कम नहीं है।मालूम हो कि कमल हासन ने कहा है कि उनकी फिल्म में किसी जाति-समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की गयी है। यह केवल मेरी फिल्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह एक तरह का सांस्कृतक आतंकवाद है जिसे रोकना बहुत जरूरी है। दक्षिण में इस फिल्म की दशा को देखकर फिल्म के हिंदी रिलीज पर भी खतरा मंडरा रहा है जो कि 1 फरवरी को होनी है।


Click it and Unblock the Notifications












