मीठी बर्फी या फीकी बर्फी, फैसला आज
अनुराग बसु निर्मित फिल्म बर्फी आज पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीसूजा ने निभायी है। फिल्म गूंगे-बहरे की प्रेम कहानी है।
फिल्म बर्फी से इलियाना भी बॉलीवुड में कदम रख रही है। फिल्म की पूरी टीम ने फिल्म के प्रमोशन में जबरदस्त पैसा खर्चा किया है। फिल्म का संगीत भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अभी तक बेहद नटखट किरदार में दिखने वाले रणबीर कपूर ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभायी है। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का भी रोल काफी अलग है। दोनों ही सितारों नेबेहद इमोशनल और स्वीट बताया है। फिल्म 70 के दशक की कहानी कहती है।फिल्म में प्यार, रोमांस का तड़का भी है। अब बर्फी में कितनी मिठास है इस बारे में पता थोड़ी ही देर में लग जायेगा। पिछले हफ्ते राज 3 के डर को लोगों ने काफी पसंद किया है और इस हफ्ते भी लोग राज को पसंद कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बर्फी, राज की भीड़ को अपने पास जुटा पाती है कि नहीं।
anurag basu अनुराग बसु प्रियंका चोपड़ा बर्फी माधुरी दीक्षित रणबीर कपूर barfi madhuri dixit priyanka chopra ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications
