दिल के बेहद करीब है बर्फी
बर्फी दिल के बेहद करीब है। बहुत ही प्यारी और इमोशनल सी कहानी है बर्फी। दावा है कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आयेगी। सब का काम बहुत अच्छा है। दिल छू लेने वाली कहानी है बर्फी जिसे लोग बार-बार देखना चाहेंगे। यह कहना है बर्फी के डायरेक्टर अनुराग बसु का जो टीवी चैनलों पर इन दिनों बर्फी के बारे में साक्षात्कार दे रहे हैं।
इस शुक्रवार को यानी 14 सितंबर को प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना की फिल्म 'बर्फी' सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म के चर्चे चारों ओर हैं। फिल्म गूंगे-बहरे व्यक्तियों की प्रेम कहानी कहती है।फिल्म के सभी कलाकारों का मानना है कि अलग परिदृश्य वाली कहानी 'बर्फी' जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। अनुराग ने कहा कि लोगों को बिना जुबां के प्रेम के इजहार का तरीका अच्छा लगेगा।
इस फिल्म के जरिये तेलगू फिल्म की हिट होरईन इलियाना भी हिन्दी सिनेमा में कदम रख रही हैं। उन्होंने भी फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म बर्फी लोग कभी भी भूल नहीं पायेंगे। फिल्म बहुत ही सुंदर और इमोशनल है।


Click it and Unblock the Notifications
