एकांत में रहना पसंद करती हैं प्रियंका चोपड़ा...
प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "थकी हूं.. बहुत थकी हूं। मुझे हवाई यात्राएं, एकांत और अपना कंबल पसंद है।"
हुस्न और अदायगी का जीता-जागता उदाहरण प्रियंतका चोपड़ा इन दिनों आने वाली फिल्म गुंडे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 'गुंडे' में प्रियंका चोपड़ा एक कैबरे डांसर नंदिता का किरदार निभा रही है जिसके लिए प्रियंका काफी उत्साहित हैं। फिल्म गुंडे में प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार हीरो रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अब्बास जफर ने।
गुंडे फिल्म में प्रिंयका के किरदार के बारे में अभी तक पूरी जानकारी किसी को नहीं है, फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग कोलकाता में हुई है। गुंडे 14 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।
फिल्म के कैबरे सांग को पलक मुंचाल ने गाया है हालांकि इस गाने को लेकर पलक ने कुछ भी कहने से मना किया है क्योंकि यशराज फिल्म्स द्वारा उन्हें इस गाने के बारे में कुछ भी कहने को मना किया गया है। पलक मुंचाल की आवाज को आशिकी 2 से काफी पसंद की गया और साथ ही आशिकी 2 के गानों ने पलक को इंडस्ट्री में एक नयी पहचान दी है।


Click it and Unblock the Notifications
