मुजरा करने के बाद अब 'गुंडे' की कैबरे डांसर बनीं प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'गुंडे' में प्रियंका चोपड़ा एक कैबरे डांसर नंदिता का किरदार निभा रही है जिसके लिए प्रियंका काफी उत्साहित हैं। फिल्म गुंडे में प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार हीरो रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अब्बास जफर ने।
गुंडे फिल्म में प्रिंयका के किरदार के बारे में अभी तक पूरी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रियंका हाल ही में जब कोलकाता फिल्म की शूटिंग के लिए गयीं तो उन्हें वहां पर देसी अंदाज़ में देखा गया। फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग कोलकाता में हुई है।
कहा जा रहा है कि फिल्म के कैबरे सांग को पलक मुंचाल ने गाया है हालांकि इस गाने को लेकर पलक ने कुछ भी कहने से मना किया है क्योंकि यशराज फिल्म्स द्वारा उन्हें इस गाने के बारे में कुछ भी कहने को मना किया गया है। पलक मुंचाल की आवाज को आशिकी 2 से काफी पसंद की गया और साथ ही आशिकी 2 के गानों ने पलक को इंडस्ट्री में एक नयी पहचान दी है। फिल्म को अगले साल 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
