दीपिका के 'क्लीवेज' के बाद टाइम्स ने छापा ऐश्वर्या के 'Ugly Legs'
अभी तक बॉलीवुड की हॉट-सेक्सी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और टाइम्स ऑफ इंडिया के बीच हुए क्लीवेज पंगे ने शांति नहीं पड़ी है कि फिर से एक बार टाइम्स ऑफ इंडिया ने ऐसा आर्टिकल पब्लिश किया है जिसकी वजह एक बार फिर से बड़ा बवाल पैदा हो सकता है। इस बार टाइम्स की टारगेट दीपिका नहीं बल्कि पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय हैं।
टाइम्स के ऑन लाइन पोर्टल में एक आर्टिकल छपा है जिसका टाइटल है 'Hot babes with ugly legs' जिसमें ऐश्वर्या राय, एंजेलिना जोली, ब्रिटनी स्पेयर्स, ब्रिटनी स्पेयर्स जैसी हसीनाएं शामिल हैं। ऐश्वर्या की फोटो के नीचे लिखा है The former Miss World has legs that look better when covered".
Pics: हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या बिना मेकअप के ऐसे दिखती हैं
टाइम्स के इस आर्टिकल में पूर्व विश्वसुंदरी का होना वाकई में काफी ताज्जुब भरा होता है क्योंकि ऐश केवल इंडिया में ही नहीं विश्व में एक ब्यूटी आईकॉन के रूप में जानी जाती हैं।ऐसे में आर्टिकल में ऐश्वर्य की टांगों को बदसूरत कहना वाकई में काफी अचरज भरा है।
टाइम्स ने फिर किया विवादित काम!
फिलहाल इस आर्टिकल के जवाब में बच्चन परिवार की ओर से कोई रियेक्शन नहीं आया है लेकिन लोगों को पूरी उम्मीद है कि टाइम्स के इस एक्शन का रियेक्शन होगा जरूर। क्योंकि बच्चन परिवार अपने परिवार के किसी भी सदस्य की बुराई या फालतू प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
मालूम हो कि हाल ही में टाइम्स ने एक दीपिका पादुकोण की क्लीवेज वाली एक फोटो और वीडियो अपलोड किया था और उसके नीचे लिखा था देखें दीपिका के क्लीवेज। जिस पर दीपिका एकदम से भड़क गयी थीं और उन्होंने गुस्से में ट्विटर पर लिखा था, हां है मेरे बास ब्रेस्ट, आपको कोई दिक्कत है।


Click it and Unblock the Notifications












