श्रीसंत की प्रेमिका के रूप में बदनाम सुरवीन को बोल्ड होने से परहेज नहीं
'हेट स्टोरी 2' के इंटिमेट सींस ने जय को किया पानी-पानी
सुरवीन ने कहा कि कि इंटिमेट सींस के प्रति अब लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी क्योंकि यह सारे सींस फिल्म और कहानी की डिमांड होती है और रही बात मेरे सेक्सी होने की तो ऊपर वाले ने मुझे कामुक बनाया है तो क्या गलत किया है।
सुरवीन ने फिल्म के प्रोमो लांच के मौके पर कहा, "अगर आप पूछते हैं तो मैं कहूंगी कि आज अपने रूप-रंग में सबसे ज्यादा सहज हूं। मैं जो और जैसी हूं, उससे बेहद खुश हूं और मेरे लिए वह कामुकता है, अंग प्रदर्शन नहीं। इसलिए फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में हॉट सींस है लेकिन वल्गर नहीं। सुरवीन ने कहा, "समय आ गया है कि हम इस बारे में ढोंग करना बंद कर दें और प्यार को उसकी तरह देखें, जैसा इसे दिखाया जाना चाहिए। मेरे ख्याल से समय और सिनेमा बदल गया है।"
'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डाम हैं और सुशांत सिंह भी हैं।
टीवी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के दौरान सुरवीन का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके क्रिकेटर श्रीसंत के साथ जोड़ा गया था। लेकिन सुरवीन और श्रीसंत ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं।
सुरवीन 'हेट स्टोरी 2' से पूर्व छोटे पर्दे और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन्हें चर्चा मिली थी टीवी शो कसौटी जिंदगी की.. से, जिसमें इन्होंने अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी का रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications












