'हेट स्टोरी 2' के इंटिमेट सींस ने जय को किया पानी-पानी
29 वर्षीय भानूशाली ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, "सच बताऊं तो मैं ऐसे दृश्यों को लेकर बहुत सहज नहीं था। मैं उन्हें लेकर इतना आश्वस्त नहीं था, लेकिन सुरवीन (सह-अभिनेत्री) के साथ से हम अच्छा काम कर पाए। यह कितना अच्छा है, यह तो सिर्फ दर्शक बता सकते हैं।"
'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डाम थीं। इसमें सुशांत सिंह भी हैं। कहा गया है कि फिल्म में सुरवीन ने जय और सुशांत सिंह के साथ कुछ बोल्ड दृश्य दिए हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल पांडया ने किया है, जबकि इसका निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है।
गौरतलब है कि जय भानुशाली को लोग एकता कपूर के डेली सोप का हीरो मानते हैं। इनका पहला शो 'कयामत' काफी हिट रहा था, इसके बाद जय ने कई टीवी शो में काम किया है जिसमें से कई काफी हिट रहे तो कई नहीं भी चले। जय ने जीटीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को होस्ट भी किया है।
जय एक बहुत अच्छे डांसर भी है जिसका नमूना वो 'झलक दिखला जा 2' और 'नचबलिए 5 ' में दिखा चुके हैं। उन्होंने टीवी अभिनेत्री माही विज से शादी की और जय-माही ने 'नचबलिए 5; जीता भी था। देखते हैं कि जय फिल्मों में क्या कमाल करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












