Do You Know: शाहरूख खान हैं बॉलीवुड के सबसे कमासुत हीरो
आज कल फिल्मों की सफलता-असफलता का आंकलन फिल्मों की कमाई से किया जाता है आज लोग फिल्म की सिल्वर जुबली और गोल्डने जुबली नहीं देखते हैं बल्कि आजकल फिल्मों के लिए सफलता का मतलब होता है कि फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया। हम रोज टीवी-अखबारों में पढ़ते औऱ सुनते हैं कि फलां फिल्म ने सौ करोड़ का बिजनेस किया तो फलां कि फिल्म दो सौ करोड़ का बिजनेस कर गयी।
Pics: शाहरूख की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का पहला लुक
ऐसे में सबके जेहन में केवल एक ही सवाल कौंधता है कि जब फिल्में इतने करोड़ों का बिजनेस करती हैं तो भला फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्री फिर कितना पैसे कमाते होंगे औऱ बॉलीवुड का सबसे कमासुत अभिनेता या अभिनेत्री कौन हैं?
आपको जानकर हैरत होगी कि बॉलीवुड के कलाकारों की कमाई के बारे में हॉलीवुड में चर्चा होती है और केवल बॉलीवुड के शाहरूख खान ही एक ऐसे हीरो हैं जिनकी कमाई हॉलीवुड के टॉप सेलिब्रेटी के बराबर हैं क्योंकि शाहरूख खान केवल हीरो नहीं हैं, वो एक टीवी होस्ट भी हैं और एक आईपीएल टीम के मालिक भी और वो रेगुलर अवार्ड समारोह में शिरकत भी करते रहते हैं। इसलिए ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा उन पर है।
आईये तस्वीरों के जरिए जानते हैं बॉलीवुड के टॉप कमासुत अभिनेता-अभिनेत्री को...


Click it and Unblock the Notifications











