वक्त की कद्र करने वाला ही सफल: रितिक रोशन
रितिक रोशन को जहां दुनिया सेक्सी मैन कहती है वहीं वो लोगों के दिलों के राजा है। लोग उनको सुपर हीरो कहते हैं। अपनी इस सफलता के लिेए वो ऊपर वाले का धन्यवाद अदा करते हैं। लेकिन इसके लिए वो कहते हैं कि वो टाइम की वैल्यू समझते हैं उन्हें लगता है कि सफल वो ही व्यक्ति है जो समय के महत्व को समझता है। रितिक ने कहा कि उनकी नजर में टाइम को समझने वाला ही सफल है। उनकी नजर में दौलत, नाम और तारीफ सुनने वाला सफल नहीं है।
अपने पापा को दुनिया का सफल आदमी मानने वाले रितिक ने कहा कि उनके पापा टाइम को वैल्यू देते हैं इसलिए वो सक्सेसफुल है। मैंने उनसे यही चीज सीखी है जो कि मैं भी करने को कोशिश करता हूं।
रितिक बहुत जल्द अपने पापा की फिल्म कृष 2 में दिखने वाले हैं। फिल्म कृष का सीक्वेल है। फिल्म में विवेक ओबरॉय खलनायक के रोल में हैं। रितिक ने कहा कि फिल्म को देखकर आप समझ जायेंगे कि फिल्म में कितनी मेहनत की गयी है।उम्मीद करता हूं कि फिल्म जरूर लोगों के दिल में उतर जायेगी। रितिक रोशन ने कहा कि अगर मैं जरा सा भी अपने पापा राकेश रोशन जैसा बन पाया तो अपने आप को धन्य समझूंगा। मैं पूरी कोशिश करता हूं कि अपने पापा की तरह अपने बच्चों के लिए में आयडल पापा बनूं।


Click it and Unblock the Notifications












