एशिया के सबसे सैक्सी मैन रितिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रितिक रोशन को लगातार दूसरे साल एशिया के सेक्सी पुरूष के इनाम से नवाजा गया है। लंदन की एक साप्ताहिक पत्रिका द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। इस सर्वे में एशिया, यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के लोगों ने हिस्सा लिया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जाफर, तीसरे नंबर पर सलमान खान, चौथा नंबर शाहिद कपूर का, पांचवे नंबर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, छठें नबंर पर कुशाल टंडन, सातवें नंबर पर शाहरुख खान, आठवें बंबर पर जॉन अब्राहम और नंवे नंबर रणबीर कपूर हैं।
रितिक रोशन को पिछले साल भी यह खिताब मिला था। यह फैसला विश्व में फैले अलग अलग एज ग्रुप के फैन्स ने सोशियल नेटवर्किंग साइट पर वोट के जरिए किया है। सूत्रों कि माने तो रितिक में विजेता बनने के कई गुण है। उनमें एक अलग ही अपील है जिसके चलते वो सबसे आगे रहे। रितिक अपने फेस और पर्सनालिटी से हॉलीवुड के किसी भी एक्टर या पर्सनालिटी को मात दे सकते हैं।
रितिक को यह खिताब दिए जाने का कारण यह भी है कि रितिक को कई लोग ग्रीक गॉड के नाम से भी बुलाते हैं। इतना ही नहीं लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्राहालय में उनकी मोम की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। जिसके चलते उनके पॉपुलेरिटी का पता आसानी से चलता है। अपनी इस सफलता पर रितिक बहुत खुश हुए लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें थोडी सी शर्म भी आ रही है क्योंकि उन्हें लोग सेक्सी कह रहे हैं यह बात उनके लिए किसी खूबसूरत अचरज से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












