संवादों में नहीं झलक रहीं सही भावनाएं: धूलिया
मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया इन दिनों फिल्मों के लिए लिखे जा रहे संवादों से खुश नहीं हैं। वह संवादों में सही भावनाएं उतारने के लिए उर्दू के इस्तेमाल की वकालत करते हैं।
धूलिया ने एक मुलाकात में कहा, "आजकल फिल्मों में ज्यादातर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है लेकिन इस भाषा में भावनाएं निकलकर नहीं आती। बेहतर होगा कि पूरी फिल्म ही अंग्रेजी में बनाई जाए या फिर हमारी भाषा में बनाई जाए जिसमें उर्दू का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।"
धूलिया की फिल्म, 'साहव बीवी और गैंग्स्टर रिटर्न्स' प्रदर्शन के लिए तैयार है और फिल्म की प्रचार सामग्री को देखकर लगता है कि इसके संवादों पर खास ध्यान दिया गया है। फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, इरफान खान और सोहा अली खान ने काम किया है। फिल्म आगामी आठ मार्च को रिलीज होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
तिगमांशु धूलिया फिल्म बॉलीवुड साहिब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स film bollywood sahib biwi aur gangster returns


Click it and Unblock the Notifications
