तिग्‍मांशु जी सेक्‍स परोसते भी तो आप ही हैं?

By Ajay Mohan

मुंबई। जल्‍द ही परदे पर आने वाली फिल्‍म साहब बीवी और गैंग्‍स्‍टर रिटर्नस में सेक्‍स सीन डालने के बाद तिगमांशु धूलिया ने इसके पीछे जनता को कारण बताये कि अब फिल्‍म को हिट कराने के लिये यह जरूरी हो गया है। तिग्‍मांशु से हमारा सवाल यह है कि आखिर सेक्‍स परोसते भी तो आप ही हैं। खास बात यह है कि वर्तमान फिल्‍मों के निर्माता पूरी स्‍ट्रैटेजी के साथ सेक्‍स को परोसते हैं। या यूं कहिये धीरे-धीरे ड्रग्‍स की तरह, ताकि फिल्‍म रिलीज होने पर लोग सिनेमा हॉल तक जरूर जायें।

फिल्‍म चाहे सा‍हब बीवी और गैंगस्‍टर हो या फिर मर्डर और या नशा। फिल्‍म में कामुकता तीनों में ही परोसी गई है। बाकी को किनारे कर अगर साहब बीवी की बात करें तो निर्देशक तिग्‍मांशु धूलिया कहते हैं कि उन्‍हें लगता है आज कामुकता के बगैर फिल्‍म को हिट कराना मुश्किल होता है। उनकी इस बात से जिमी शेरिगल, माही गिल, इरफान खान और सोहा अली खान भी सहमत हैं। शायद इसीलिये उन्‍होंने फिल्‍म के लिये हामी भरी और अब शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म 8 मार्च को परदे पर आयेगी।

गौर करने वाली बात यह है कि धीरे-धीरे पूरी स्‍ट्रैटेजी के तहत यह काम किया जाता है। शुरुआत होती है पोस्‍टर से। एक समय था जब सनी देओल की घायल जैसी फिल्‍मों के पोस्‍टर में गुस्‍सैल सनी को दिखाया जाता था। आज अधिकांश फिल्‍मों के पोस्‍टर में एक लड़की को अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में लेटा हुआ दिखाते हैं। हम पूछना चाहेंगे कि क्‍या तब सनी देओल का पोस्‍टर देख लोग फिल्‍म देखने नहीं आते थे?

फिर प्रोमोशन की आरी आती है। ऐसे में सेक्‍स, न्‍यूड, टॉपलेस, निर्वस्‍त्र, आदि शब्‍दों से जोड़ कर फिल्‍म को सुर्खियों में लाया जाता है। जैसा कि तिग्‍मांशु ने किया भी है। अगर ये ऐसा न करते तो फिल्‍म की कोई हीरोइन टॉपलेस हो जाती, या फिर ट्विटर पर कोई कामुक तस्‍वीर अपलोड कर दी जाती। जैसा कि पूनम अपनी नशा के लिये कर रही हैं।

इसके बाद फिल्‍म के सीन के वीडियो आते हैं। वीडियो आते हैं। जिस्‍म-2 रिलीज होने के पहले उसके उस गीत का वीडियो आया, जिसमें सन्‍नी लियोन ने रणदीप हुड्डा के साथ यौन क्रियाएं दर्शायी हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि तिग्‍मांशु की फिल्‍म का एक हॉट वीडियो फरवरी माह में ही आपको देखने को मिलेगा। ट्विटर पर ट्रेंड में लाने के लिये कोई ऐसा मुद्दा छेड़ दिया जाता है, जिससे एक दिन के लिये ही सही, फिल्‍म का हैष टैग ट्रेंड में आ जाता है।

इस तरह धीरे-धीरे लोगों के दिमाग को तारों को हिलाया जाता है, ताकि जब फिल्‍म परदे पर आये, तो व्‍यक्ति तुंरत उठे और सिनेमा हॉल की ओर भागे, फिर चाहे ब्‍लैक में ही टिकट क्‍यों न लेना पड़े।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X