दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छायी 'हीरोपंती', 2 दिन में कमाए 13.05 करोड़ रुपये
जिनका एक-एक शॉट फिल्म में परफेक्ट है। उनकी डांसिग, उनका एक्शन और उनकी बॉडी सब लाजवाब है तभी तो लोग सिनेमाघरों में उनके लिए भरी गर्मी में लाइन लगाकर फिल्म का टिकट खरीद रहे हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' ने पहले दो दिनों में ही 13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया,"हीरोपंती' का शुद्ध लाभ 13.05 करोड़ रुपये। भारत कारोबार कर रहा है।"
शब्बीर खान निर्देशित इस फिल्म से अभिनेत्री कृति शेनन ने भी रूपहले पर्दे पर कदम रखा है जिनकी भी काफी तारीफ हो रही हैं। बेपनाह हुस्न की मल्लिका कृति के लिए फिल्म में ज्यादा कुछ करने को था नहीं लेकिन जितना भी उन्होंने किया है उसमें अपनी छाप उन्होंने छोड़ी है। पहली फिल्म के हिसाब से कृति भी फिल्म में काफी इंप्रेसिव लगी है।
वो भी बेहतरीन डांसर हैं जिसका सबूत उन्होंने पर्दे पर टाइगर संग कदम से कदम मिलाकर दिया है। समीक्षकों की नजर में भी फिल्म 'हीरोपंती', कृति शेनन और टाइगर दोनों परफेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications












