Bollywood Highlights- दशहरे पर भी नहीं चली टाइगर श्रॉफ की गणपत, कंगना रनौत ने किया रावण दहन

bollywood live updates

Bollywood Highlights- हर दिन की तरह आज भी हम हाजिर है मनोरंजन जगत की कुछ ताजा तरीन खबरों के साथ... सबसे पहले बात करते अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत के बारे में। फिल्म जब से रिलीज हुई है फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो कमाई करेगी।

हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दशहरे की छुट्टी भी फिल्म को नहीं बचा सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। खबरों की मानें तो इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का ही बिजनेस किया है जो कि काफी कम है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फिल्म का दशहरे पर भी ये हाल होगा।

दूसरी कंगना रनौत को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि वो पहले महिला बन गई हैं जिन्होने रावण दहन किया है। जी हां, इसके पहले किसी महिला ने कभी रावण दहन नहीं किया था।

अपनी फिल्म तेजस की चर्चा के बीच वो दिल्ली के लव कुश ग्राउंड पहुंची और तीर चलाकर रावण दहन किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 25, 2023 8:18 PM

    Disha Patani की सुर्ख लाल ड्रेस ने मचा दिया हंगामा, बिकिनी की फोटोज देखकर तो मर-मिटे फैंस!

    Disha Patani Photo: दिशा पाटनी ने हाल ही में बुधवार को बोल्ड रेड थाई-स्लिट ड्रेस में अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी। एक्ट्रेस ने फैंस और फॉलोवर्स को आश्चर्यचकित कर दिया उनके ग्लैमरस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

    Disha Patani की सुर्ख लाल ड्रेस ने मचा दिया हंगामा, बिकिनी की फोटोज देखकर तो मर-मिटे फैंस!
  • Oct 25, 2023 7:25 PM

    Bigg Boss 17 में आकर बुरे फंसे सेलेब्स, गैस का कनेक्शन काटा अब भूख से बिलबिलाएंगे कंटेस्टेटेंट्स

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शोबिग बॉस 17 में एक नए मोड़ के साथ बड़ा बदलाव आने वाला है जो प्रतियोगियों की टीम वर्क कौशल की परीक्षा लेगा। पहले आसान हफ्ते के बाद, बिग बॉस घर की जिम्मेदारियां सौंपने का कार्यभार संभाल रहे हैं और उन्होंने प्रत्येक प्रतियोगी को व्यक्तिगत रूप से स्पष्ट आदेश देने का वादा किया है।

    Bigg Boss 17 में आकर बुरे फंसे सेलेब्स, गैस का कनेक्शन काटा अब भूख से बिलबिलाएंगे कंटेस्टेटेंट्स
  • Oct 25, 2023 7:14 PM

    Bigg Boss 17: नॉमिनेटेड सदस्यों में से इन्हें मिले सबसे ज्यादा वोट, कम वोट पाने वाला शख्स है सलमान का फेवरेट

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकप्रिय रियलिटी शो 17 सेलेब्स का घर बन गया है और दिल, दिमाग और दम की एक अनूठी थीम के साथ आया है। बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में कई बदसूरत झगड़े देखने को मिले। हालांकि, नो एलिमिनेशन वीक के कारण सभी कंटेस्टेंट बेघर होने से बचने में कामयाब रहे।

    Bigg Boss 17: नॉमिनेटेड सदस्यों में से इन्हें मिले सबसे ज्यादा वोट, कम वोट पाने वाला शख्स है सलमान का फेवरेट
  • Oct 25, 2023 6:21 PM

    Bigg Boss 17: एलिमिनेशन के लिए छह नाम आए सामने लेकिन तीन पर लटकी तलवार, जानें इस बार कटेगा किसका पत्ता?

    बिग बॉस 17 के दूसरे हफ्ते में बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड छह कंटेस्टेंट हैं - सना रईस खान, खानजादी, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, सोनिया बंसल और तहलका भाई। अगर हम छह नामांकित प्रतियोगियों के बारे में बात करते हैं, तो नील-ऐश्वर्या सबसे लोकप्रिय हैं और उनकी फैन फॉलोइंग के कारण उनके बच जाने की संभावना है।

    Bigg Boss 17: एलिमिनेशन के लिए छह नाम आए सामने लेकिन तीन पर लटकी तलवार, जानें इस बार कटेगा किसका पत्ता?
  • Oct 25, 2023 5:03 PM

    परेश रावल स्टारर फ़िल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का ट्रेलर

    वायकॉम18 स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। परेश रावल और मिमी चक्रवर्ती के अलावा फ़िल्म में अमृता सुभाष, मनोज जोशी, नीना कुलकर्णी और शिव पंडित जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

  • Oct 25, 2023 4:48 PM

    ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर रणबीर कपूर ने शेयर किया बड़ा अपडेट

    ब्रह्मास्त्र 2 के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि फिल्म की राइटिंग पर जोर शोर से काम चल रहा है। साथ ही कहा कि ब्रह्मास्त्र-2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ी होगी। एक्टर ने कहा, "फिलहाल अयान वॉर-2 पर काम कर रहे हैं। इसीलिए फिल्म की शूटिंग 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। पहले पार्ट को लोगों का बहुत प्यार मिला था। लेकिन काफी क्रिटिसिज्म भी हुआ था। हम इसे समझ भी रहे हैं। ऑडियंस को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं, इसे लेकर हम विचार कर रहे हैं। और आने वाली फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

  • Oct 25, 2023 4:01 PM

    निक जोनास के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने एलिजाबेथ चैंबर्स के साथ किया डांस

    निक जोनास के लेटेस्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट के एक वीडियो में उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त एलिजाबेथ चेम्बर्स के साथ दिखाई दे रही हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, उसमें प्रियंका ब्लू ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है, और चैंबर्स के साथ थिरकती नजर आ रही हैं।

  • Oct 25, 2023 3:18 PM

    मां सोनी राजदान को बर्थडे विश कर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आलिया ने अपनी मां के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही एक इमोशनल सा पोस्ट शेयर किया है।

  • Oct 25, 2023 2:40 PM

    श्रद्धा कपूर ने खुद को गिफ्ट की 4 करोड़ रुपये की शानदार लैम्बॉर्गिनी

    बॉलीवुड दिवा श्रद्धा कपूर ने दशहरे के मौके पर खुद को एक नई कार लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस चमचमाती कार की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने रेड कलर चुना। कथित तौर पर, इसके लिए पूजा बुधवार को इस्कॉन मंदिर में की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में श्रद्धा कार के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लोरल व्हाइट और पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है, साथ ही मिनिमल मेकअप और बिंदी लगाई हुई है।

  • Oct 25, 2023 1:15 PM

    मराठी डार्क कॉमेडी फिल्‍म 'पंचक' में नजर आएंगी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

    'त्रिदेव', 'तेजाब', 'साजन', 'दिल तो पागल है' के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी आगामी मराठी डार्क कॉमेडी फिल्‍म 'पंचक' को लेकर कुछ बातें साझा की। माधुरी अपने पति श्रीराम नेने के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' को 5 जनवरी को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन जयंत जठार और राहुल अवाटे ने किया है। इस बारे में बात करते हुए माधुरी और श्रीराम ने एक संयुक्त बयान में कहा, “पंचक” का विचार बहुत सरल है। अंधविश्वास हम पर हावी हो सकता है, और हमें अनुचित भय की ओर धकेल सकता है, साथ ही हमें बेतुकी स्थितियों में डाल सकता है।

  • Oct 25, 2023 12:13 PM

    एक्टिंग और इंडस्ट्री को रणबीर कपूर ने कहा अलविदा?

    अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं तो वो पूरी तरह से गलत हैं। अभिनेता सिर्फ 6 महीनों के ब्रेक पर जा रहे हैं और इसका कारण उनकी बेटी राहा है। रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि राहा अब थोड़ा थोड़ा बोलना सीख रही है। वो उसके साथ अब समय बिताना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि, ''वह पिता होने के लिए छुट्टी लेना चाहते थे और यह उन्हें सही समय पर मिल गया।

  • Oct 25, 2023 11:39 AM

    श्रद्धा कपूर ने दशहरे पर खुद को गिफ्ट की नई लाल लेम्बोर्गिनी कार

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने खुद को एक नई शानदार कार गिफ्ट की है। दशहरे के खास मौके पर श्रद्धा नई लाल लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका घर ले आईं हैं। नई लेम्बोर्गिनी के साथ उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

  • Oct 25, 2023 11:07 AM

    आलिया के लिपस्टिक वाले बयान पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिपस्टिक वाले बयान पर भी चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया है। और अपने शानदार जवाब को लेकर एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रणबीर ने कहा, "मैं उन लोगों के पक्ष में हूं जो टॉक्सिक मर्दानगी के लिए लड़ रहे हैं। अगर वे मुझे इसके चेहरे के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो ठीक है.. क्योंकि उनकी लड़ाई मेरे बुरा महसूस करने से ज्यादा बड़ी है।"

  • Oct 25, 2023 9:54 AM

    लड़के ने माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए खाए नूडल्स

    जी हां, जिस तरह से वो डांस कर रहे हैं माइकल जैक्शन भी होते तो दंग रह जाते। माइकल जैक्शन के इस प्रो मैक्स वर्जन का वीडियो वायरल होते ही आग की तरह फैल रहा है और लोगों को अंदाज पसंद आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं और कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

    लड़के ने माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए खाए नूडल्स
  • Oct 25, 2023 9:34 AM

    दशहरे पर रानी मुखर्जी का अंदाज

    दशहरे पर रानी मुखर्जी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस दौरान वो काफी मस्त मगन नजर आईं और सिंदूर खेला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रानी मुखर्जी के फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार बरसा रहे हैं।

  • Oct 25, 2023 8:58 AM

    फ्लाइट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से टकरा गईं कंगना

    इन दिनों फिल्म तेजस का प्रमोशन चल रहा है जिसके लिए कंगना को ट्रैवलिंग करनी पड़ रही हैं और इसी दौरान वो पल आया जब एक फ्लाइट में एक्ट्रेस भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से टकरा गईं। ऐसे में बिना वक्त गवाए कंगना ने अजीत डोभाल के साथ कुछ सेल्फीज क्लिक की और उन्हें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

  • Oct 25, 2023 8:17 AM

    विश्व कप से बाहर होकर पत्नी के साथ रोमांस करते दिखे हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक उन कपल्स में से एक हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैँ। इस वक्त हार्दिक पांड्या इसलिए खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि चोट के बाद वो विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैँ। हालांकि इस बाद वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस वक्त हार्दिक की पत्नी नताशा ने एक पोस्ट किया है। जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X