Disha Patani की सुर्ख लाल ड्रेस ने मचा दिया हंगामा, बिकिनी की फोटोज देखकर तो मर-मिटे फैंस!

Disha Patani Photo: दिशा पाटनी ने हाल ही में बुधवार को बोल्ड रेड थाई-स्लिट ड्रेस में अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी। एक्ट्रेस ने फैंस और फॉलोवर्स को आश्चर्यचकित कर दिया उनके ग्लैमरस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।
दिशा पाटनी अपने फैशन चॉइसेस के लिए सुर्खियां बटोरने में काफी माहिर हैं। अपने बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट से वो फैंस के दिलों को जीत लेती है। एक्ट्रेस के हालिया लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर के आउटफिट में गजब ढाया है। वो अपने सुडौल पैरों को प्रदर्शित कर रही हैं।
दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। उन्होंने इस पर कैप्शन नहीं दिया। तस्वीरों में वो रेड ड्रेस के अलावा प्रिंटेड बिकिनी में टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस का ये बोल्ड लुक देखकर फैंस की आंखे फटी की फटी रह गईं।
एक्ट्रेस की मनमोहक खूबसूरती को कई लोगों ने उन्हें खूबसूरत बताया। एक फैन ने लिखा, "बहुत बढ़िया...लव।" एक अन्य फैन ने लिखा, "वाह ऑसम।" बाकी के फैन ने एक्ट्रेस के फिगर की तारीफ की और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी देकर अपना प्यार दर्ज किया है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने केल्विन क्लेन की स्पोर्ट्स ब्रा और जींस पहनकर तस्वीरें शेयर की थीं। सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट में थीं। दिशा की ये फोटोज भी काफी ज्यादा ग्लैमरस और हॉट थीं और इन फोटोज पर कमें करने से फैंस खुद को रोकन नहीं पाए और भर-भरकर एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ की।
अपनी बेबाक खूबसूरती के साथ दिशा पाटनी शानदार अदाकारी के लिए भी काफी जानी जाती हैं। गौर करें दिशा के वर्कफ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में दिशा पाटनी कई फिल्मों में नजर आएंगी। दिशा की इन अपकमिंग फिल्मों में 'वेलकम 3' और साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'कंगुवा' मूवी के नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications