फिल्म 'परिंदा' के जैकी वाला रोल करना चाहते हैं टाइगर
अगर इस फिल्म का रीमेक बनता है तो वह इसका हिस्सा बनना पसंद करेंगे, लेकिन वह कहते हैं कि उनकी 'हीरो' का रीमेक करने की कोई इच्छा नहीं है। आपको बता दें कि टाइगर की शब्बीर खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपन्ती' पूरी तरह से मारधाड़ और स्टंट से भरपूर है।
टाइगर ने कहा, "मुझे अपने पिता की 'परिंदा' फिल्म पसंद है। यह अपने समय से आगे की फिल्म है और आज इसका रीमेक भी बन सकता है। अगर यह दोबारा बनी तो मैं इसमें पापा की भूमिका निभाना चाहूंगा।"
विधू विनोद चोपड़ा निर्देशित ''परिंदा' में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका में थे। यह फिल्म दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है, साथ ही ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि भी है।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के वक्त अपने पापा की खुलकर तारीफ करने वाले टाइगर ने कहा कि मैं अगर पापा की सक्सेस का आधा भी पा लूं ना लाइफ सेट हो जायेगी। 'हीरोपंती' 23 मई को पर्दे पर दस्तक देने जा रही है उनका कहना है कि वह खुश होंगे अगर वह अपने पिता की सफलता से आधी सफलता भी कमा पाए।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/o4mHtJLgMLs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












