..................... Heropanti's New Song Rabba Ve is really very Sweet and Beautiful - Hindi Filmibeat

Video: काफी रोमांटिक है 'हीरोपंती' का रब्बा. सांग

23 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'हीरोपंती' का नया गाना 'रब्बा रब्बा' रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी रोमांटिक है। इस मोहब्बत भरे गाने को सुरों से सजाया है जवां दिलों की धड़कन मोहित चौहान ने। इस गाने में जहां फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ को कोट और पैंट में दिखाया गया है वहीं दूसरी ओर फिल्म की अभिनेत्री साड़ी में हद से ज्यादा सेक्सी और खूबसूरत लग रही हैं।

Exclusive: फिल्म 'हीरोपंती' के टाइगर को देख याद आते हैं रितिक-सलमान-जैकी

बर्फीली चादरों के बीच फिल्माया गया यह गीत काफी कुछ यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। कुल मिलाकर 'रब्बा रब्बा' एक स्लो रोमांटिक सांग हैं जो कि लोगों को सुनना अच्छा लगेगा।

मालूम हो कि फिल्म 'हीरोपंती' से 80-90 दशक के हीरो जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म की अभिनेत्री कृति शेनन हैं जिनकी भी यह पहली ही फिल्म है। फिल्म टिपीकल लवस्टोरी है जिसमें मोहब्बत, जंग है और बहुत सारे गर्मा-गर्म मसाले हैं। फिल्म में वो सब कुछ है जो कि आज के दर्शक देखना चाहते हैं।

देखते हैं फिल्म को लोग पसंद करते हैं कि नहीं। सब्बीर खान द्वारा डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म के जरिये ही टाइगर का भविष्य निर्धारित होगा। हालांकि फिल्म के और दोनों गाने व्हिसल बजा और रात भर...पहले ही हिट हो चुके हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/o4mHtJLgMLs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X