टाइगर श्रॉफ निभाएंगे बॉक्सर का किरदार? हाथ आई इस निर्देशक की धमाकेदार फिल्म!

एक्शन स्टार के नाम से मशहूर टाइगर श्रॉफ ने इस साल धमाकेदार फिल्म बागी 3 के साथ विस्फोट किया था लेकिन फिल्म कोरोना वायरस का शिकार हो गई और जिस तरह से इसकी कमाई होनी चाहिए थी वो नहीं हो पाई थी। लेकिन इस समय टाइगर को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि निश्चित ही उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। पता चला है कि टाइगर श्रॉफ ने अब फिल्ममेकर विकास बहल से हाथ मिला लिया है और जल्दी ही काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैं।

मुंबई मिरर में छपी एक खबर की मानें तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बॉक्सर का किरदार निभाने वाले हैं और इस स्पोर्ट ड्रामा का नाम गनपत होगा। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है पर टाइगर के फैंस इस फिल्म की तरफ काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो टाइगर पहली बार किसी फिल्म में विकास बहल के साथ नजर आएंगे और पहली बार किसी स्पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

एक दूसरे को सामने देख रो पड़े रिया चक्रवर्ती और शौविक- एनसीबी ऑफिस में हुआ सामना

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X