एक दूसरे को सामने देख रो पड़े रिया चक्रवर्ती और शौविक- एनसीबी ऑफिस में हुआ सामना
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार जांच चल रही है और रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि ड्रग्स सप्लाई मामले में नार्कोटिक्स की टीम ने शौविक को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से उनसे भी पूछताछ जारी है। एनसीबी इस मामले में किसी तरह की ढील नहीं दे रही है और अपने स्तर से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जा रही है। खबर है कि काफी जल्दी रिया चक्रवर्ती भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकती हैं।
हाल ही में खबर आई है कि भाई शौविक चक्रवर्ती को देखकर रिया चक्रवर्ती रोने लगीं थीं और शौविक भी उनको देखकर रोने लगे थे। गौरतलब है कि रविवार को रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं और इस दौरान उनकी मुलाकात शौविक से हो गई थी। ये मोमेंट काफी इमोशनल था और एनसीबी के अधिकारी भी वहां पर मौजूद थे। दोनों कुछ देर तर रोते रहे है और फिर पूछताछ का सिलसिला शुरु हुआ। पता चला है कि इस कारण अधिकारियों को पूछताछ करने के लिए भी थोड़ी देर हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











