टाइगर श्रॉफ 'बॉक्सर' फिल्म के लिए चार्ज करेंगे 30 करोड़, विकास बहल के साथ तगड़ा धमाका!
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री में जब से कदम रखा है वो काफी ज्यादा छाए रहते हैं और काफी कम समय में उन्होने अपना एक बड़ा नाम बना लिया है। उनका एक्शन डांस और अभिनय फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और लोग उनकी एक झलक के लिए परेशान रहते हैं। हाल ही में वो फिल्म बागी 3 का हिस्सा बने थे और फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। लेकिन इस समय उनकी अगली फिल्म और फिल्म में उनके मिलने वाली फीस को लेकर टाइगर श्रॉफ चर्चा में चल रहे हैं।
पता चला है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में एक बॉक्सर के रोल में नजर आने वाले हैं जिसको विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं और जैकी भगनानी प्रो़ड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की फीस को लेकर खबर है कि इसमें टाइगर करीब 30 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्मों को दो भागों में बनाया जाएगा और टाइगर ही प्रोड्यूसर की पहली पसंद थे।
सुशांत के फोन ने खोला तगड़ा राज, मौत के एक दिन पहले मैसेज-कॉल का जवाब नहीं दिया


Click it and Unblock the Notifications