सुशांत के फोन ने खोला तगड़ा राज, मौत के एक दिन पहले मैसेज-कॉल का जवाब नहीं दिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 3 महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है लेकिन उनकी मौत कैसे हुई इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है और सीबीआई ने मर्डर एंगल को भी खारिज कर दिया है। इस केस को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह का खुलासा और बयान सामने आते रहते हैं जो कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस समय जो खबर तेजी से चर्चा में हैं वो जानकर निश्चित ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस चौकने वाले हैं।
पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत के एक दिन पहले यानि 13 जून से ही अपने फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और 14 जून को उन्होने आत्महत्या कर ली थी। ऐसा तब पता चला जब उनका फोन चेक हुआ और उन्होने उस दिन किसी मैसेज या कॉल का जवाब नहीं दिया था। टाइम्स नाउ में छपी एक खबर की मानें तो सुशांत ने 13 जून दोपहर 2.22 बजे से अपना फोन इस्तेमाल नहीं किया था।
अब कंगना रनौत ने बीएमसी को भेजा नोटिस- तोड़फोड़ से हुए नुकसान के लिए मांगे 2 करोड़


Click it and Unblock the Notifications