VIRAL Pic: 'बागी' में टाईगर श्राफ- श्रद्धा की हॉट KISSING सीन.. तस्वीर हुई वायरल
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।
इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर और श्रद्धा को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। बता दें, फिल्म में टाईगर- श्रद्धा ने काफी हॉट सीन भी दिए हैं। सब्बीर खान ने रिवील किया है कि फिल्म में इनकी किसिंग भी है।
LOOK: 'बाघी' में टाईगर श्राफ = 'किक' के सलमान खान
हाल ही में फिल्म से सेट से एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जहां टाईगर और श्रद्धा लिपलॉक करते दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में इनके इंटिमेट सीन काफी हॉट होने वाले हैं। निर्देशक ने बताया कि टाईगर और श्रद्धा पहले दिन से ही एक दूसरे के साथ नॉर्मल हैं। लिहाजा, यह सीन फिल्माने में कोई परेशानी नहीं हुई।
'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्शन है, पैशन है.. और प्यार है। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'बागी' की ऑफिशियल रीमेक है.. जबकि प्रोडक्शन कंपनी ने इस खबर से साफ इंकार किया है।
यहां देखें बागी के सेट से टाईगर- श्रद्धा की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications














