फिल्म सेट पर टाइगर श्रॉफ ने किया ऐसा स्टंट, देखते रह गए फैंस- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
टाइगर श्राफ स्टंट और एक्शन सीन्स करने में कितने माहिर हैं, यह उन्होंने हर फिल्म के साथ दिखाया है। खास बात यह है कि टाइगर अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट सीन्स खुद ही परफॉर्म करते हैं। फिलहाल अभिनेता अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर काफी जबरदस्त एक्शन सीन करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
टाइगर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- Love my job❤️.. वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी, कृष्णा श्रॉफ, दिशा पटानी की बहन आदि ने इस पर कमेंट करते हुए टाइगर को सराहा है।

टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है, जबकि 2022 में रिलीज होने वाली है। फिल्म को वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गणपत
खास बात है कि यह एक सीरिज होगी.. क्योंकि पोस्टर में 'पार्ट 1' लिखा गया है। फिल्म से टाइगर और कृति सैनन का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है।

बैक टू बैक फिल्में
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी दो सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी- हीरोपंती 2 और बागी 4 के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हीरोपंती 2
हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया की जोड़ी दिखेगी। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद दोबारा दोनों कलाकार साथ आ रहे हैं। "हीरोपंती 2" का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइज़ी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है।

बागी 4
बागी 3 की रिलीज के साथ ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का ऐलान कर दिया गया था। हालांकि फिलहाल यह फिल्म 2022 से पहले शुरु नहीं होने वाली है। अभी बागी 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अफवाहें हैं कि फिल्म में टाइगर के साथ सारा अली खान की जोड़ी दिख सकती है।
फिल्मों में नहीं आएंगी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा- लिया ये बड़ा फैसला!


Click it and Unblock the Notifications











