फिल्मों में नहीं आएंगी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा- लिया ये बड़ा फैसला!

By Filmibeat Desk

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बॉलीवुड का डेब्यू का बच्चन फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन बता दें, फैंस की यह ख्वाहिश पूरी नहीं होने वाली है.. क्योंकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नव्या ने साफ तौर पर यह कहा है कि वह अपने फैमिली बिजनेस में पिता को ज्वॉइन करना चाहेंगी। बॉलीवुड में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

साल 2020 में ही नव्या नवेली न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हुई हैं और फिर उन्होंने अपना बिजनेस भी शुरु कर लिया है। नव्या ने महिलाओं के लिए हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है- आरा हेल्थ।

Navya Naveli Nanda

इसके अलावा नव्या ने हाल ही में प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया है। यह संस्था देश में लैंगिक समानता को लेकर काम कर रही है। वोग (Vogue) के साथ इंटरव्यू के दौरान नव्या ने बताया कि वह पिता के साथ फैमिली बिजनेस में काम करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं फैमिली की चौथी पीढ़ी और पहली महिला हूं, जो लीड करने जा रही हैं। मेरे दादा एचपी नंदा द्वारा छोड़ी गई इस विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए गर्व की बात है।"

उत्साहित हैं नव्या

उत्साहित हैं नव्या

नव्या ने आगे कहा, "हर दिन कई सारी महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर रही हैं और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। मैं ऐसे समय में होने के लिए आभारी हूं जब महिलाएं कार्यभार संभाल रही हैं। यह निर्णय लेने का सही समय है और हम उन सभी आश्चर्यजनक चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं, जिन्हें हम हासिल करने जा रहे हैं।"

बॉलीवुड में नो एंट्री

बॉलीवुड में नो एंट्री

लंबे समय से कयास लगाया जा रहा था कि नव्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। नव्या के लुक्स की काफी तारीफ भी की जाती रही है। लेकिन फिलहाल यह साफ है कि नव्या बॉलीवुड नहीं, बल्कि बिजनेस में दिलचस्पी रखती हैं।

लव लाइफ की अफवाहें

लव लाइफ की अफवाहें

नव्या नवेली और अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी की डेटिंग की अफवाहें भी खूब तेज हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते दिखते हैं।

फैन फॉलोइंग

फैन फॉलोइंग

नव्या नवेली फिल्म इंडस्ट्री में तो नहीं आई हैं लेकिन वह अभी से काफी पॉपुलर हैं। वह खूब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।

2020 में किया ग्रेजुएशन

2020 में किया ग्रेजुएशन

बता दें कि नव्या नवेली नंदा ने पिछले साल Fordham University से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है।

बच्चों की छवि पर सुनील शेट्टी शेट्टी ने जताई चिंता, कहा- 'हर स्टारकिड को नशेड़ी बोला जाता है, यह गलत है'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X