बच्चों की छवि पर सुनील शेट्टी शेट्टी ने जताई चिंता, कहा- 'हर स्टारकिड को नशेड़ी बोला जाता है, यह गलत है'
सुशांत सिंह राजपूत केस से शुरु हुआ ड्रग मामला बॉलीवुड के कई सितारों को घेरता चला गया। एक, एक करके कई कलाकारों के नाम इसमें शामिल किये, वहीं कुछ नाम अफवाहों में भी रहे। कई सितारों से पूछताछ की गई। ऐसे में पूरी इंडस्ट्री की छवि पर सवाल उठाया जाने लगा है।
हाल ही में सुनील शेट्टी स्टार किड्स के खिलाफ बन रहे लोगों के गलत परसेप्शन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री के हर बच्चे को ड्रगी कहा जाता। यह गलत है। हम ऐसे नहीं हैं।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं सिर्फ अपने बच्चों को लेकर चिंतित नहीं हूं। सामान्य रूप से मुझे इंडस्ट्री के सभी बच्चों की चिंता है। इंडस्ट्री के हर बच्चे को ड्रगी कहा जाता है। नहीं, हम ऐसे नहीं है। हम अच्छे लोग हैं। हम सोशली प्लेस्ड हैं और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। मैं इसे लेकर बहुत मुखर हूं। मैं स्वच्छ, अच्छे और मैत्रीपूर्ण वातावरण का समर्थन करता हूं।"

जीयो और जीने दो
सुनील शेट्टी जीयो और जीने दो की अवधारणा में विश्वास करते है। उन्होंने कहा, मेरे रास्ते में असफलता कभी नहीं आई। मैं पांच फ्लॉप के बाद भी सुनील शेट्टी हूं।

मुझपर जजमेंट ना दें
अभिनेता ने कहा, "आप मुझे नहीं बता सकते कि कैसे चलना है और क्या बात करना है। आप मेरे बारे में कह सकते हैं, 'वह एक फ्लॉप अभिनेता हैं' लेकिन आप जीवन में कहां हैं? आप कौन हैं?" मैं ये सवाल पूछूंगा अगर आप व्यक्तिगत होंगे। अन्यथा आप अपना जीवन जी रहे हैं और मैं अपना जीवन जी रहा हूं। इसीलिए, कोई जजमेंट किसी के बारे में नहीं देना चाहिए.."

अहान के कारण प्रभावित होगी मेरी छवि
सुनील शेट्टी के बेटे अहान जल्द ही तेलुगू ब्लाॅकबस्टर, RX 100 की हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर ने कहा, "मुझे ये लगता है कि उससे मेरी इमेज प्रभावित होगी क्योंकि वो बहुत अच्छा है। वो शानदार एक्शन करेगा तो लोग कहेंगे कि पिता इतना अच्छा नहीं करते थे.. पिता एवरेज थे जबकि बेटा शानदार है। वह मेरे से काफी ईमानदार है।"

अथिया
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया तीन फिल्मों 'हीरो', 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

किक्रेट खेलते अहान शेट्टी पिछले दिनों हुए थे स्पाट
पिछले दिनों अहान को अपने दोस्तों के साथ किक्रेट खेलते हुए स्पॉट किया गया था। जिस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह एक आउटडोर पर्सन है। उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म के और करीब आ रहा है। वह काफी खुश और एक्साइटेड है। वह काफी सिंपल है और कैमरामैन उनके दोस्त हैं।

सुनील शेट्टी की फिल्में
बता दें, इन दिनों सुनील शेट्टी हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्मों में है- मुंबई सागा, तड़प,मराक्कर: अरब सागर के लायंस (मलयालम), घनी (तेलुगु)..
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिल्म करेंगे मोहनलाल? साउथ सुपरस्टार ने फैंस को दिया जवाब


Click it and Unblock the Notifications











