अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिल्म करेंगे मोहनलाल? साउथ सुपरस्टार ने फैंस को दिया जवाब
हिंदी फिल्में और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दूरी अब काफी कम हो चुकी है। कई बॉलीवुड एक्टर्स तमिल, तेलुगु, मलयालम फिल्मों में नजर आ रहे हैं। वहीं, कई दक्षिण के सुपरस्टार्स अब हिंदी फिल्म प्रेमियों के बीच जगह बना रहे हैं। जिसका नतीजा है कि साउथ के कई बड़े निर्माता- निर्देशक पैन इंडिया फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।
प्रभास, दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा जैसे अभिनेता की फैन फॉलोइंग गजब की बढ़ रही है। वहीं, हाल ही में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फैंस के दौरान बातचीत का सेशन रखा, जहां एक यूजर ने पूछा कि क्या वो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिल्म करना चाहेंगे। तो सुपरस्टार ने जवाब दिया- "Let it happen."

जाहिर है मोहनलाल के इस जवाब ने फैंस के बीच उत्साह को डबल कर दिया है। बता दें, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं, प्रियदर्शन और मोहनलाल भी कई फिल्में कर चुके हैं.. लेकिन इन दो कलाकारों को कभी साथ नहीं लाया गया है। उम्मीद है फैंस के इन सवालों के बाद निर्माता इस दिशा में सोच सकते हैं।
धमाकेदार एक्शन फिल्म के बाद, संजय लीला भंसाली की बायोपिक फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान?


Click it and Unblock the Notifications











