धमाकेदार एक्शन फिल्म के बाद, संजय लीला भंसाली की बायोपिक फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान?
संजय लीला भंसाली काफी समय से साहिर लुधियानवी बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इरफान खान से लेकर अभिषेक बच्चन तक, कई कलाकारों का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान के होने की चर्चा है। खबर है कि शाहरुख की प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ही इसे प्रोड्यूस भी करेगी।
इस फिल्म के बारे में लगभग पिछले 8 सालों से बात चल रही है मगर अभी तक यह फिल्म नहीं बन सकी है। राइटर-डायरेक्टर जसमीत रीन पिछले काफी समय से इस फिल्म के लिए संघर्ष कर रही हैं।

फिल्म के आगे ना बढ़ पाने की एक वजह स्टारकास्ट भी है, जो अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। बीच में साहिर लुधयानवी और अमृता प्रीतम के किरदार के लिए अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू को फाइनल माना जा रहा था, लेकिन ये महज अफवाह निकली। तापसी के अलावा, अमृता प्रीतम के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के नामों पर भी विचार किया गया था।
फिल्म 'लूप लपेटा' से तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन का रोमांटिक अंदाज- आज शूटिंग का आखिरी दिन


Click it and Unblock the Notifications