'हीरोपंती' से पहले ही एक्शन सीन के हीरो बने टाइगर श्रॉफ
मारधाड़ के दृश्यों को सहज दिखाने में बहुत मेहनत लगती है
फिल्म के निर्माता साजिद भी टाइगर की मेहनत और स्टंट देखकर काफी खुश है इसलिए ही उन्होंने आगामी फिल्म 'हीरोपंती' में टाइगर श्रॉफ के मारधाड़ दृश्यों की सभी वीडियो को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करने का निर्णय लिया, जिससे लोगों के सामन टाइगर की रियलिटी आये और लोगों को लगे कि टाइगर ने बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है।
टाइगर-कीर्ती के किसिंग सीन बिल्कुल रियल!
खबर है कि जब साजिद ने पहली बार टाइगर को उनकी मार्शल आर्ट्स करते देखा तो वह जानते थे कि यह भारतीय दर्शकों द्वारा पूर्व में देखी गई, किसी भी चीज से बहुत आगे है।
साजिद ने टाइगर को उनके कुछ स्टंट स्वयं निर्देशित करने देने का फैसला किया। प्रत्येक एक्शन दृश्य को फ्रेम-दर-फ्रेम वीडियोग्राफ किया गया ताकि दर्शकों को ऐसा न लगे कि एक्शन दृश्य कैमरे के लिए फिल्माया गया है।"
टाइगर ने इस पर टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन उनकी गर्वित मां आयशा श्रॉफ ने कहा, "मारधाड़ के दृश्यों को सहज दिखाने में बहुत मेहनत लगती है। टाइगर ने सच में कड़ी मेहनत की। हम सभी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।"
उधर, नाडियाडवाला ने कहा, "रिकॉर्डिड वीडियो के अलावा हम टाइगर की हकीकत को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' सहित अन्य रियलिटी एवं डांस कार्यक्रमों में ले जाएंगे, जहां टाइगर अपने कुछ स्टंट की प्रस्तुति देंगे। हमें आशा है कि वह दर्शकों को यकीन दिला पाएंगे कि उनके स्टंट न केवल बहुत बढ़िया हैं बल्कि बेहद वास्तविक भी हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
