..................... Tiger Shroff wants at least half of father Jackie Shroff's success - Hindi Filmibeat

पापा की सक्सेस का आधा भी पा लूं ना तो लाइफ बन जाये: टाइगर

एक और स्टार सन बॉलीवुड पर्दे पर अवतरीत होने को बेकरार है और इस स्टार सन का नाम है टाइगर श्रॉफ, जो कि अस्सी-नंबे के दशक के जाने-माने हीरो जैकी श्राफ के लाडले हैं और अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' की रिलीज का तैयार कर रहे हैं जो कि 23 मई को पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के वक्त अपने पापा की खुलकर तारीफ करने वाले टाइगर ने कहा कि मैं अगर पापा की सक्सेस का आधा भी पा लूं ना लाइफ सेट हो जायेगी।

'हीरोपंती' 23 मई को पर्दे पर दस्तक देने जा रही है

उनका कहना है कि वह खुश होंगे अगर वह अपने पिता की सफलता से आधी सफलता भी कमा पाए। 23 वर्षीय टाइगर 'हीरो', 'परिदा' और 'खलनायक' सरीखी फिल्मों के लिए मशहूर पिता जैकी का सम्मान करते हैं।

बाप 'हीरो' और बेटा 'हीरोपंती' करने निकला..क्या बात है

एक स्टार पिता होने के शायद अपने फायदे हों, लेकिन फिलहाल टाइगर पिता से होने वाली तुलना से डरते हैं। टाइगर ने कहा, "जितना मेरे पिता ने हासिल किया अगर मैं उसका आधा भी कर पाया तो खुद को खुशनसीब मानूंगा।"

मालूम हो कि मालूम हो कि सब्बीर खान निर्देशित 'हीरोपंती' में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर लांचिग पर सुपरस्टार आमिर खान ने टाइगर को आने वाला सुपर स्टार कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X