टाइगर श्रॉफ करेंगे सिंगिंग डेब्यू- फर्स्ट लुक से जीता लोगों का दिल- लग रहे हैं रॉकस्टार
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में दमदार एक्शन और डांस के लिए जाने जाते हैं और कई फिल्मों में उन्होने इस तरह से अपनी छाप छोड़ी है और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि टाइगर श्रॉफ शानदार सिंगर भी हैं तो आप निश्चित ही चौंक जाएंगे। जी हां खबर तो कुछ ऐसी ही आ रही है। पता चला है कि टाइगर श्रॉफ अब सिंगिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं और धमाकेदार डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
हाल ही में खुद उन्होने इस बात का ऐलान किया है और सिंगिंग डेब्यू का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक को देखकर आप यही कहेंगे कि वो कोई बड़े रॉकस्टार हैं। इस लुक को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ साथ उन्होने लिखा है कि.. 'मैं हमेशा अपने गाने में डांस करना चाहता था और उसको खुद ही गाना भी चाहता था लेकिन ऐसी हिम्मत नहीं कर पाया। इस लॉकडाउन में मैं खुद को ही ढूंढने में समय बिता रहा था और मुझे कुछ नया मिल गया।
कोरोना पॉजिटिव हैं मलाइका अरोड़ा- अब पोस्ट करते हुए फैंस को बताई ये बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications