कोरोना पॉजिटिव हैं मलाइका अरोड़ा- अब पोस्ट करते हुए फैंस को बताई ये बड़ी बात

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में चल रही हैं लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं जिसके बाद से उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। अब मलाइका ने इस मामले में पोस्ट करते हुए जानकारी दी है और उनका पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर लिखते हुए उनका कहना है कि वो ठीक हैं। मलाइका ने लिखा है कि..

'आज में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गईं हूं और सबको ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मुझे ये लक्षण हैं और पूरे नियम फॉलो कर रही हूं और घर में ही क्वारंटीन हूं जैसा कि मेरे डॉक्टर ने सलाह दी है।

malaika arora, मलाइका अरोड़ा

मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप परेशान ना हों और सुरक्षित रहें। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' मलाइका का ये ट्वीट सामने आने के बाद फैंस लगातार अपनी बातें कमेंट के माध्यम से अभिनेत्री से कह रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है। इसके पहले उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को कोरोना वायरस हुआ था और अब मलाइका भी इस समस्या से ग्रसित हैं।

गौरतलब है कि वो एक डांसिंग शो का हिस्सा बनने वालीं थीं जहां पर कई मेंबर्स कोविड -19 पॉजिटिव निकल आए थे। मलाइका फिलहाल घर में हैं और ठीक होने का इंतजार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X