PICS: 'बागी' की शूटिंग करते टाईगर श्राफ.. जबरदस्त बॉडी.. परफेक्ट लुक

[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ की फिल्म 'बागी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। टाईगर और श्रद्धा कपूर पूरे जोर शोर के साथ फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है और यह आप टाईगर के लुक से ही समझ जाएंगे।

सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने टाइगर के लुक को काफी छिपा कर रखा है।

LOOKS: 'बागी' में टाईगर श्राफ = सलमान का चेहरा, ऋतिक की बॉडी

हालांकि टाईगर पर काफी पहरा है लेकिन फिर भी फिल्म के सेट पर एक दो तस्वीरें लीक हो ही गई हैं, जहां टाईगर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले, बागी के सेट पर एक्शन सीन फिल्माते फिल्माते टाईगर की काफी चोट भी लग आई थी।

खैर, टाईगर श्राफ ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ही एक्शन में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। लिहाजा, हमें विश्वास है कि फिल्म बागी में भी वे कुछ धमाल करने वाले हैं।

यहां देखते हैं टाईगर श्राफ की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X