दिशा पटानी के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने ऐसे किया विश- दिल जीत लेगा ये वीडियो
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री दिशा पटानी आज अपना आज जन्मदिन मना रहीं है। बीती रात से उनके फैंस लगातार उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इतना तो सभी जानते हैं कि दिशा उन अभिनेत्रियों मे से हैं जिनको काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन इस समय सबकी निगाहें टाइगर श्रॉफ के पोस्ट पर टिकी हुईं जिन्होने दिशा पटानी को विश किया है।
टाइगर श्रॉफ को दिशा का सबसे खास दोस्त माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि दोनो रिलेशनशिप में हैं लेकिन वो इसका खुलासा नहीं करते हैं। गौरतलब है कि सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी का एक वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में अभिनेत्री धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।
सलमान खान से पहली मुलाकात और मिल गई 'पत्थर के फूल'- रवीना टंडन ने डेब्यू फिल्म का किया खुलासा


Click it and Unblock the Notifications











