सलमान खान से पहली मुलाकात और मिल गई 'पत्थर के फूल'- रवीना टंडन ने डेब्यू फिल्म का किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिलहाल तो फिल्मों से काफी दूर हैं और लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हाल ही में उनको लेकर खबर आई थी कि वो कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी। अब उन्होने कुछ ऐसे बड़े खुलासे किए हैं जो कि काफी चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी पहली फिल्म की... एक चैट शो में बात करते हुए रवीना टंडन ने इसका खुलासा किया है।
रवीना टंडन ने सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के कई गानें काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे और लोगों ने फिल्म को भी काफी प्यार दिया है। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस शो में रवीना टंडन ने कहा का कि.. मैं कभी फिल्मों में नहीं आना चाहतीं थी और ना ही अभिनय करना चाहती थीं। लेकिन जो होना होता है वो होकर ही रहता है।
इन बच्चों में कौन कपूर परिवार की शानदार एक्ट्रेस- थ्रोबैक तस्वीर में कजिन्स के साथ आई नजर


Click it and Unblock the Notifications











