इन बच्चों में कौन है कपूर परिवार की शानदार एक्ट्रेस- थ्रोबैक तस्वीर में कजिन्स के साथ आई नजर
कपूर परिवार को लेकर मशहूर है कि सोशल मीडिया पर वो और उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा चर्चित है और एक के बाद एक वो शानदार थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस लॉकडाउन के दौरान जब जिंदगी पूरी तरह से ठप हो गई थी तो सोशल मीडिया ही एकमात्र सहारा बचा था जिससे सितारे अपने फैंस से कनेक्ट रहे थे। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं।
इन बच्चों में एक समय की एक शानदार एक्ट्रेस भी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनम कपूर की। हाल ही में सोनम कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था और वो काफी ज्यादा चर्चा में रहीं थीँ। लेकिन इस समय उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ कुछ बच्चे और नजर आ रहे हैं।
'गर्लफ्रेंड के साथ भागना है मदद करो ना' यूजर के इस ट्वीट पर आया सोनू सूद का शानदार जवाब


Click it and Unblock the Notifications











